महम। महम के ऐतिहासिक चौबीसी के चबूतरे पर 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के कैलीग्राफर प्रेम बिहारी नारायण रायजादा की जयंती मनाई जाएगी। चौबीसी खाप प्रवक्ता कृष्ण बडाली ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता चौबीसी खाप प्रधान सुभाष नंबरदार करेंगे। वहीं, संचालन महासचिव मास्टर रामफल राठी करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों के स्कूली छात्र भाग लेंगे। लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इसमें अधिकारियों व राजनेताओं सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। सिवाच हैंडराइटिंग के लेखक सूबेदार ओमप्रकाश सिवाच ने चौबीसी सर्वखाप पंचायत पदाधिकारियों से मुलाकात कर कैलीग्राफी व प्रेम बिहारी नारायण रायजादा के बारे में जानकारी दी। बताया कि खाप सदस्यों द्वारा इसके लिए पत्र जारी कर दिया है।