फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पार्षद उम्मीदवार की हत्या की साजिश नाकाम, रोहतक के खरावड़ के पास मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े

Tue, 18 Feb 2025 05:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस जांच में पता चला कि ये बदमाश चुनाव प्रचार में व्यस्त पार्षद उम्मीदवार की हत्या की योजना बना रहे थे। उनका मानना था कि प्रचार के दौरान उम्मीदवार की सुरक्षा कमजोर होगी और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पार्षद उम्मीदवार की हत्या की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है, जिन्हें सोनीपत के गैंगस्टर सुनील सरधाना ने हत्या के लिए भेजा था। पकड़े गए बदमाशों में नितिन ने रैकी की थी और वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली गुप्त सूचना
एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार की टीम को रात में सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश एक ऑरा कार में सवार होकर आईएमटी क्षेत्र में वारदात की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सीआईए-2 की टीम ने इलाके में गश्त शुरू की।

विज्ञापन


मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
गश्त के दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनीपत के संदीप, रोहतक के नरेश और अनुराग को गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। वहीं, भालोठ निवासी नितिन को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया।

हत्या की थी बड़ी साजिश
पुलिस जांच में पता चला कि ये बदमाश चुनाव प्रचार में व्यस्त पार्षद उम्मीदवार की हत्या की योजना बना रहे थे। उनका मानना था कि प्रचार के दौरान उम्मीदवार की सुरक्षा कमजोर होगी और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन


संदीप था मोस्ट वांटेड
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में संदीप पहले ही आजीवन कारावास की सजा पा चुका है, लेकिन वह फिलहाल जेल से बाहर था।

कार और हथियार बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से ऑरा कार और तीन हथियार बरामद किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गैंगस्टर सुनील सरधाना के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

शहर में बढ़ी सुरक्षा
इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने पार्षद उम्मीदवार की सुरक्षा बढ़ाते हुए संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी है।

पुलिस का बयान
एएसपी शशी शेखर ने कहा कि हमने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जल्द ही गैंगस्टर सुनील सरधाना और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें