फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
26 मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खट - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी रखने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले तो बीएसएनएल कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद डीसी कार्यालय तक विधायक बीबी बतरा व शकुंतला खटक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विधायक बतरा ने कहा कि भाजपा ने मनरेगा में बदलाव करके गरीबों के हक पर डाका डाला है।
दोपहर को कांग्रेस कार्यकर्ता बीएसएनएल कार्यालय के नजदीक सड़क किनारे एकत्रित हुए और तीन बजे तक धरना दिया। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा व कलानौर की विधायक शकुंतला खटक के नेतृत्व में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीसी सचिन गुप्ता ने आकर कांग्रेसियों का मांग पत्र लिया। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी रखकर एक तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हुआ है। इसे कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी, ग्रामीण अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा, महिला सेवा दल की जिला प्रधान सुदेश, जितेंद्र एससी सेल, मामराज ओबीसी जिला अध्यक्ष व परीक्षित देशवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें