फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 30कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे का विरोध किया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। झुकिया ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में जाति-पाति का जहर घोल रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद हल्द्वानी में स्थान के शुद्धिकरण की घटना को दलित समाज के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण मानसिकता बताया। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक कृष्ण राव ने कहा कि राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होना लोकतंत्र की हत्या के समान है। कहा कि मीडिया और अन्य मंचों पर उठाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें