फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक का खाता साइबर ठगी में इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में युवक के एटीएम कार्ड और बैंक खाते का साइबर ठगी में दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। जवाहर नगर सतनाली निवासी दिनेश कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना नारनौल में एफआईआर दर्ज की गई। दिनेश के अनुसार कुछ समय पहले उसकी पहचान झुंझुनू के श्यालू गांव निवासी अनिल कुमार से हुई थी। अनिल ने पिता के पैसे मंगवाने का बहाना बनाकर दिनेश से एटीएम कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी। विश्वास में आकर दिनेश ने कार्ड दे दिया। बाद में बैंक और पुलिस से पता चला कि खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी और अवैध लेनदेन में हुआ। दिनेश ने आरोप लगाया कि अनिल ने गांव के नूतन और शोभित के खातों का भी इसी तरह दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें