फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 3
विज्ञापन


रोहतक। क्रांति दिवस पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर देश की एकता व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में 15 अगस्त को भव्य प्रभात फेरी निकालने के लिए रणनीति भी बनाई गई। प्रभात फेरी में दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों लाखनमाजरा से ठाठ सिंह, महम से सुरेश चंदर, सांपला से राज कुमार, रोहतक ग्रामीण से शमशेर सिंह, कलानौर से कुशलानंद और कलानौर अर्बन से महेंद्र कुमार अरोड़ा का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी व ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कदम सिंह अहलावत, बलजीत राणा, अनिल सैनी सहित कई नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें