39 : छठ महापर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस विधायक बीबी बतरा, शकुंतला खटक
- फोटो : samvad
रोहतक। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि पूर्वांचल से लोग न केवल कर्म से हरियाणवी हैं बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा हैं। मेहनत, परिश्रम और संस्कृति से प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। वे छठ पूजा की पूर्व संध्या पर भालौठ ब्रांच स्थित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। साथ में कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक भी मौजूद रहीं।
बतरा ने कहा कि छठ महापर्व सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि त्याग, तपस्या, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। सूर्यदेव की उपासना और छठी मैया की आराधना से जुड़ी यह परंपरा जीवन, ऊर्जा और प्रकृति के महत्व का बोध कराती है।
कलानौर की विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि व्रती महिलाएं जिस कठिन साधना और नियम-निष्ठा के साथ इस पर्व को निभाती हैं वह हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। मौके पर विधायक बतरा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा की तरफ से श्रद्धालुओं को छठ महापर्व पर भेजा शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया। पूर्वांचल एकता समिति के संरक्षक डॉ. संजय कुमार, राज सिंह पटेल, सुबोध ठेकेदार, प्रधान संजीव सिंह, महासचिव दिनेश सिंह और कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह ने दोनों विधायकों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर पार्षद विजय गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बल्ली, विजय ठेकेदार, सुनील बड़क, विजय गुलाटी, सुनीता मोहन व सुदेश हुड्डा भी मौजूद रहीं।