फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांग्रेस ने रैली की तैयारियों को लेकर की बैठक

विज्ञापन
महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक करते कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को रेवाड़ी ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रभारी सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिला प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने तथा उन्हें दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि रेवाड़ी ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता और आम लोग दिल्ली जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए, ताकि रैली में जिले की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें