फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नॉनस्टॉप विकास के आगे पस्त हुई कांग्रेस : नायब सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। भाजपा के नॉनस्टॉप विकास के आगे कांग्रेस पार्टी पस्त हो गई है। वह न तो उनके सवालों का जवाब दे पा रही है और न उनके नेता चुनाव प्रचार कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद फिर से नौकरी देने का सिलसिला शुरू करेगी। यह कहना है कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे रविवार को महम में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा, पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने अनके विकास कार्य किए हैं। अब उनके नेतृत्व में विकास की रफ्तार और तेज होगी। कांग्रेस के लोगों को यह गंवारा नहीं है, इसीलिए 25 हजार युवाओं की भर्ती पर ब्रेक लगवा दिया। भाजपा 8 तारीख के बाद प्रदेश में सरकार बनते ही नौकरियों का सिलसिला तुरंत शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा प्रदेश के दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। पांच लाख युवाओं को रोजगार के लिए वजीफा भी देगी। एससी-बीसी समाज के छात्र-छात्राओं को, जो राज्य से बाहर के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ना चाहते हैं, उनकी फीस राज्य सरकार की ओर से वहन की जाएगी। रैली में बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं विधायक बाबा बालकनाथ, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, स्वीटी बूरा, महंत सतीश दास, संदीप नैन, अनिल, अजीत, राजेश आर्य, सत्यप्रकाश बिसला, नरेंद्र खट्टर, सुनीता दांगी, डाॅ. राजेश रोहिला, मुकेश वशिष्ठ, विकास श्योराण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें