रोहतक। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला रोहतक ग्रामीण कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बाल किशना शर्मा, निर्मला शर्मा, राजेश भालौठ व लखपाल (बिल्लू हुड्डा) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बहादुर शर्मा संगठन महासचिव और राकेश किलोई कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं अध्यक्ष की ओर जारी पत्र में आठ महासचिव बनाए गए हैं। इनमें जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश हुड्डा, विद्यानंद इस्माइला, मंजू देवी, रवि कत्याल, जिला पार्षद मांगेराम, संजय कुमार, अमित नंबरदार शामिल हैं। इसके अलावा निशु, देवराज वाल्मीकि, विनोद पिंटा, पंडित अशोक ककराना, विक्की जांगड़ा, संजय दलाल, ज्ञानी राम, राजवीर निनानिया, धर्मेंद्र रिटौली, पंडित अशोक, प्रदीप उर्फ मोनू, श्रीपाल प्रजापत, राजेश, तस्वीर कुमार, घासीराम व जोमबीर को सचिव नियुक्त किया गया है।
ब्यूरो