फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और इनेलो को चुनाव नजदीक आते ही आती है जनता की याद : शर्मा

विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम मे दौरान सांसद को अमृत कलश सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : बीजेपी
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस व इनेलो को चुनाव नजदीक आते ही जनता याद आने लगती है। कांग्रेस ने हमेशा ही लूट व झूठ की नीति पर काम किया है और अब तो कांग्रेस बिखर चुकी है। यह बात सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कही। वह शनिवार को महम के गांव मोखरा, बहल्बा, निंदाना तिगरी, भैणी महाराजपुर व लाखनमाजरा में जनसंवाद किया और अधिकारियों को समस्याओं को लेकर निर्देश दिये और कहा कि तय समय पर ही समस्याओं का निपटारा करें।शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली तमाम रियायतों व सब्सिडी को सीधे लोगों के खातों में डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी का ही संकल्प था कि भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण किया जाए। पीएम और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए। पोर्टल के माध्यम से प्रदेश की जनता को फायदा हुआ है, और भविष्य में इन पोर्टल के माध्यम से एक नई क्रांति आने वाली है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, सरकार जनता से जो वायदा करती है, उसे पूरा करके दिखाया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर मनमोहन गोयल, महंत सतीश दास, अजय बंसल, हरिओम भाली व अन्य पार्टी कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें