-फोटो 55 : आईएएस चयनित हुए शिवांश राठी व अभिलाष सुंदरम का स्वागत करते सतीश नंबरदार व अन्य।
बहादुरगढ़। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले शिवांश राठी व अभिलाष सुंदरम का भाजपा नेता सतीश नंबरदार के कार्यालय पर अभिनंदन किया गया। शिवांश ने यूपीएससी की परीक्षा में 63वां रैंक तो अभिलाष सुंदरम ने 421वां रैंक हासिल किया है। स्वागत करने वालों में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, रमेश राठी, वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा, तेजपाल राठी, गौरव राठी, विक्की राठी, पार्षद प्रवीण सोनू, पवन रोहिल्ला, पवन छिल्लर शामिल रहे।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने शिवांश राठी व अभिलाष सुंदरम का अभिनंदन करते हुए कहा कि यूपीएससी की परीक्षा पास कर उन्होंने बहादुरगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाजपा नेता सतीश नंबरदार ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर शिवांश राठी व अभिलाष का स्वागत किया। उन्होंने शिवांश राठी के पिता रविंद्र राठी तथा अभिलाष सुंदरम के पिता श्याम का भी स्वागत किया। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शिवांश व अभिलाष से कहा कि एक अधिकारी के रूप में कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं का विशेष रूप से समाधान करने का काम जरूर करना। इस अवसर पर प्रवीण सिंगला, चौधरी रामेहर, दर्शन सैनी, सुरेंद्र दलाल, मनोज राठी, नरेन्द्र शर्मा, ओमकार कुलासी, सुरेश शर्मा, जयभगवान नंबरदार, संजय परनाला, जिन्दर मौजूद रहे।