फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निजी अस्पतालों को भी पोर्टल पर देनी होगी मलेरिया व डेंगू के मरीजों की जानकारी

Fri, 19 Apr 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में आने वाले दिनों में मलेरिया व डेंगू के केस भी आने की आशंका है। इस बार मलेरिया व डेंगू के केस निजी अस्पतालों में आने पर उनको भी स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत स्वास्थ्य सूचना (इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफोरमेशन) पोर्टल पर सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के पोर्टल पर डाटा अपडेट करते ही इसकी जानकारी जिला, प्रदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास चली जाएगी। इससे मरीजों की पहचान हो सकेगी। साथ ही उपचार और उस क्षेत्र में मलेरिया व डेंगू के मामलों की रोकथाम के लिए कदम भी उठाए जा सकेंगे। यह पहली बार हुआ है कि एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल पर डेंगू व मलेरिया के मामलों को भी शामिल किया गया है।
वहीं मलेरिया व डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से अलर्ट मोड पर है। पहले बरसाती सीजन से पहले इन बीमारियों को लेकर तैयारी की जाती थी, लेकिन अब अप्रैल से ही इन पर काबू पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 143 टीमों का गठन लार्वा जांच के लिए किया है। इसके अलावा 30 लोगों की विशेष टीम अलग से गठित की जाएगी। पिछले साल जिले में 385 डेंगू के केस आए थे जबकि मलेरिया के पांच केस सामने आए थे।
विज्ञापन



सरकारी विभागों व सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे 12 हजार स्टीकर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी करेगा। इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा इस बार पंपलेट की बजाय विभाग की तरफ से जागरूकता स्टीकर तैयार कराए गए हैं। फिलहाल 12 हजार स्टीकर आ चुके हैं। इनको सार्वजनिक स्थानों के अलावा सरकारी विभागों में लगाया जाएगा। साथ ही रोडवेज बसों में भी लगवाया जाएगा। इसके लिए रोडवेज महाप्रबंधक से अनुमति ली जाएगी।


इस बार समय पर पहुंची फोगिंग व कूलर में डालने की दवाएं

इस बार स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय द्वारा फोगिंग और कूलर में डालने वाली दवा को पहले ही जिला मुख्यालयों पर भेज दिया गया है। फोगिंग के लिए 200 लीटर और कूलर में डालने के लिए 50 लीटर दवा मुख्यालय की तरफ से झज्जर भेजी गई है। इसके अलावा विभाग के पास इस समय सैंपल जांच के लिए 6 किट पड़ी है।

पिछले 6 सालों में जिले में डेंगू व मलेरिया की स्थिति


वर्ष डेंगू केस मलेरिया केस

2018 56 68

2019 7 45

2020 28 11

2021 323 6

2022 0 5

2023 385 5

2024 (अब तक) 0 0


वर्जन

डेंगू व मलेरिया को देखते हुए इस बार अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मुख्यालय से दवाएं मिल चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। इस बार निजी अस्पतालों को भी केस मिलने पर उसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

-डॉ. तीर्थ बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें