फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोनाक्षी कला मंदिर में समर कैंप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी स्थित सोनाक्षी शास्त्रीय संगीत कला मंदिर में एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में 16 वर्ष तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। एक जून से 30 जून तक आयोजित शिविर का उद्देश्य बच्चों के रचनात्मक, शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

कैंप में बच्चों को शास्त्रीय संगीत, ढोलक, तबला, हारमोनियम, मेहंदी, चित्रकला, हाथ की कढ़ाई और कला-शिल्प का प्रशिक्षण दिया गया। सेवानिवृत्त संगीत शिक्षक भूपेंद्र शर्मा ने बच्चों को संगीत की बारीकियां सिखाईं, जबकि मंजू ने मेहंदी, पेंटिंग और हाथ की कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें