फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता : दूसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 25 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना की दूसरी लहर ने मरीजों की संख्या के साथ मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ा दिया है। 20 दिन बाद शनिवार को जहां जिले में एक भी मौत नहीं हुई, वहीं 21वें दिन रविवार को पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना ने 25 मरीजों की जान ले ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में कोरोना की दूसरी लहर में 26 अप्रैल को छह मौतें हुई थीं और सात मई को यह 21 तक गया। 15 मई को जहां एक भी मौत दर्ज नहीं हुई, वहीं 16 मई को 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि रविवार को जिले में 392 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22645 हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1883 हो गई है, इसमें से 59 मरीज अस्पतालों में व 1824 होम आइसोलेशन में हैं। विभाग ने रविवार को 2129 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। गौरतलब है कि जिले में अब तक 429 मौतें हो चुकी हैं। इसके साथ ही संक्रमण फैलने की दर 5.56 प्रतिशत व ठीक होने वाली 89.79 प्रतिशत चल रही है। वहीं अब तक 20333 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, रविवार को 545 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

तिथि मृतक
25 00
26 06
27 06
28 06
29 08
30 03
01 16
02 09
03 09
04 12
05 09
06 15
07 21
08 14
09 08
10 18
11 19
12 14
13 15
14 20
15 00
16 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें