फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्कों में बनाए कंपोस्ट गड्ढे बने कूड़ादान

Sat, 02 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सुभाष नगर के पार्क में प्राकृतिक खाद बनाने के लिए बनाए कंपोस्ट गड्ढे की हालत को दिखाते सुभाष नग - फोटो : संगठन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के पार्कों में प्राकृतिक खाद बनाने के लिए बनाए कंपोस्ट गड्ढों की हालत खराब है। अधिकतर गड्ढे कूड़ादान बने हुए हैं। सुभाष नगर रेजिडेंस प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शुरुआती दौर में खाद तैयार की गई लेकिन अब पार्कों के रखरखाव में नए टेंडर होने पर ये खाद बनाने के गड्ढे कम कूड़ादान अधिक लग रहे हैं। समाजसेवी सुंदर जेटली ने नगर निगम उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस व्यवस्था को सुचारु रूप से करें। पार्कों में मानसून से बीमारी फैलने की संभावनाएं बन रही हैं। लोग इसमें कूड़ा फेंकने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें