फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी से की सड़क पर पानी ओवरफ्लो व धोखाधड़ी की शिकायत

Tue, 25 Nov 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24जेएनडी21-समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन - फोटो : credit
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ के माध्यम से समाधान शिविरों से संबंधित शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग हो रही है।
विज्ञापन

सीएम कार्यालय द्वारा हर शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होती है जिसमें शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाती है। सोमवार को शिविर में न्यू बस स्टैंड के समीप स्थित चाबरी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में एक सीवर मैनहोल का ढक्कन टूटने और गंदा पानी ओवरफ्लो होने की शिकायत की।
वहीं एक शिकायतकर्ता ने अपने खेत में लगे बिजली के खंभे के क्षतिग्रस्त होने तथा इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या प्रशासन के संज्ञान में लाई। शिकायतकर्ता राजेश ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ की गई धोखाधड़ी की शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनजीत ने अपनी फैमिली आईडी में दर्ज आय को वास्तविक स्थिति के अनुरूप संशोधित करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, आरटीए गिरीश, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीएफओ पवन ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें