फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के पांच संस्थानों को मिला कम्यूनिटी कॉलेज प्रोग्राम

Sat, 06 Jun 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की ए ग्रेड लिस्ट में शामिल एमडीयू को यूजीसी ने बड़ा झटका दे दिया।
विज्ञापन


कम्यूनिटी कॉलेज प्रोग्राम को लेकर 12 कॉलेजों की प्रजेंटेशन में एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी समेत सात कॉलेज पिछ़ड गए।

वहीं प्रदेश के अन्य पांच कॉलेजों को यूजीसी ने कम्यूनिटी कॉलेज प्रोग्राम के लिए हरी झंडी दे दी। बताया जा रहा है कि करोड़ों के इस प्रोजेक्ट में युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


यूजीसी की तरफ  से देश भर में नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत कम्यूनिटी कॉलेज प्रोग्राम शुरू होना है। कुछ दिन पहले यूजीसी ने देश भर के कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे थे।

इसमें प्रदेश से 12 कॉलेजों ने प्रस्ताव भेजे और पिछले महीने यूजीसी के सामने कॉलेजों ने 15-15 मिनट की प्रजेंटेशन प्रस्तुत की। प्रजेंटेशन के बाद यूजीसी एक्सपर्ट टीम ने हरियाणा के पांच कॉलेजों का चयन किया है, जिसमें डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा महेंद्रगढ़, गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल और कन्या महाविद्यालय खरखौदा सोनीपत को चुना गया है। चयन होने की सूचना सभी कॉलेजों को भेज दी गई है। वहीं एमडीयू के हाथ निराशा लगी। एमडीयू जैसी ए ग्रेड यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग कॉलेज भी इस प्रजेंटेशन में पास नहीं हो सका।

ये कॉलेज भी थी मैदान में
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, गुरुनानक गर्ल्स संतपुरा यमुनानगर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत, सनातन धर्म कॉलेज अंबाला कैंट, एसपीएस जनता कॉलेज कुरुक्षेत्र और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल है।
विज्ञापन


यह होगी थीम
प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। अभी तक पॉलिटेक्निक और आईटीआई के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भरता के प्रशिक्षण दिए जाते हैं, लेकिन अब कम्यूनिटी कॉलेज प्रोजेक्ट के माध्यम से भी युवाओं को इस तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें डिप्लोमा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें