फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भगत सिंह स्टेडियम में बनेगा कम्युनिटी सेंटर, खिलाड़ी नाराज

Sun, 09 Mar 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। भगत सिंह स्टेडियम में नगर पालिका की ओर से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए पालिका एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजेगी। सरकार से मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ स्टेडियम में कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने को लेकर कस्बे के खिलाड़ी नाराज हैं। शनिवार को खिलाड़ियों ने स्टेडियम में पहुंचकर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस संबंध में सीएम के नाम पत्र भी लिखा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मनोज कुमार, सुरेंद्र, प्रवीन, सुमित, अंकित, नवीन, प्रवेश, संजय ने कहा कि सरकार ने युवाओं के खेलों के लिए स्टेडियम बनाया है। हाल ही में नगर पालिका ने करीब एक हजार गज जमीन पर दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखकर योजना रद्द करने की मांग की है। इधर, नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी केंद्र के लिए जगह की बाउंड्री की जा रही है। निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर पालिका चेयरपर्सन के पति विजेंद्र सिंह का कहना है स्टेडियम के एक तरफ में कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। वह जगह प्रयोग में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें