फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीजल चोरी मामले में विशेष जांच कमेटी खंगालेगी रोडवेज डिपो का रिकॉर्ड

Thu, 17 Oct 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज डिपो में सामने आई डीजल चोरी ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंटर से तेल टैंक तक छिपाकर लगाए पाइप के जरिये चुराए जा डीजल के खेल में और भी कई मछलियां फंस सकती हैं, इसलिए परिवहन महानिदेशक ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी डिपो में पिछले दिनों आए कैंटर व डीजल का रिकॉर्ड खंगालेगी। यह जांच सही ढंग से हुई तो इसमें कुछ बड़े नामों खुलासा हो सकता है। इधर, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डिपो में डीजल चोरी मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया है। इसके चलते महानिदेशक ने पत्र जारी कर जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी मामले की जांच करेगी। डिपो के पंप पर डीजल लेकर आए टैंकरों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इस दौरान कब-कब डीजल कम रहा या कब सप्लाई हुई, यह सारी जानकारी जुटाई जाएगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद मुख्यालय इस मामले में अगली कार्रवाई करेगा।
इधर, पुलिस ने डीजल चोरी मामले में गिरफ्तार कैंटर चालक पानीपत के धर्मगढ़ निवासी मोनू को अदालत में पेश किया। वीरवार को अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें