फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : हरियाणा और राजस्थान के बीच मैच कल

विज्ञापन
1-बीसीसीआई की एलीट ग्रुप बी की टीमों की अंक तालिका। स्रोत : स्क्रीन शॉट
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में एलीट ग्रुप-बी के अंडर-23 वर्ग में राजस्थान और हरियाणा की टीमें 13 फरवरी को आमने-सामने होंगी। वीरवार को दोनों टीमें मैदान पर पहुंच कर अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए लाहली के मैदान पर हरियाणा व राजस्थान की टीमों के बीच सुबह नौ बजे टॉस होगा। इसके बाद चार दिवसीय मैच शुरू होगा। एलीट ग्रुप-बी की आठ टीमों में इस समय मुंबई छह में से चार मैच जीतकर 69 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। राजस्थान की टीम छह में से चार मैच जीतकर 65 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
हरियाणा टीम अब तक छह में से एक ही मैच जीत पाई है। हरियाणा अभी 39 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ग्रुप में सबसे नीचे असम है। असम की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी और 23 अंक ही जुटा पाई है।
विज्ञापन

हरियाणा अपनी स्थिति सुधारने के लिए मैच जीतकर खाते में छह अंक जोड़ने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। वहीं राजस्थान के लिए अपना वर्चस्व बनाए रखने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें