फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के बाद यूजी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कॉलेजों में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां पूरी हो गई है। बुधवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों ने अपने कोर्स, सीटें व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर दी। कॉलेजों में देर रात तक विशेष टीमें इस काम में व्यस्त रही।
विज्ञापन

डीजीएचई (उच्च शिक्षा महानिदेशक) ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों, सीटों, स्टाफ, सुविधाओं व अन्य जरूरी जानकारियां ऑनलाइन कर दी गई। यह जानकारी डीजीएचई की वेबसाइट पर अपलोड करनी थीं। इस काम में देर शाम तक टीमें जुटी रही। कॉलेज के कंयूटर सिस्टम में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लेकर भी हाई स्पीड डाटा व अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। विद्यार्थी दाखिला शेड्यूल के हिसाब से एक अगस्त से अपना पंजीकरण करने के साथ आवेदन भर सकेंगे। इसके लिए डीजीचई एक अगस्त को अपना पोर्टल ओपन कर देगी।
वर्जन:
कॉलेज दाखिला प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह तैयार है। डीजीएचई की वेबसाइट की कॉलेज संबंधी सभी जानकारी अपलोड कर दी गई हैं। अब एक अगस्त को डीजीएचई का पोर्टल ओपन होने का इंतजार है। इसके बाद विद्यार्थी अपना आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश सहारण, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें