फोटो 72: मतदान के लिए कालेज में शपथ लेते छात्र और प्राध्यापक।
बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में मतदान के लिए छात्रों को शपथ दिलवाई गई। शपथ कार्यक्रम अतिरिक्त जिला उपायुक्त के निर्देशों के तहत स्वीप गतिविधियों के प्रभारी राकेश ने किया जिसमें अध्यक्षता प्राचार्य आनंद कादयान ने की।
प्रभारी के तौर पर राकेश ने विद्यार्थियों को बताया कि युवाओं को मतदान अवश्य करना है। किसी धर्म, जाति, शराब या पैसे आदि के लालच में आकर मतदान नहीं करना है। प्राचार्य ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा आयोजित स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इस अवसर पर डाक्टर विजय, डाक्टर मंजीत सिंह, रवींद्र, विकास शर्मा, सुभाष, मंजीत, डॉक्टर संजय, मंजू रानी, शर्मिला, उर्मिला, नवीन, पूनम शर्मा, निशा, पूनम रानी, समता, बेबी और आरती सहित छात्रों ने भागीदारी की।