फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धूमधाम से मनाई आंबेडकर जयंती, निकाली आक्रोश रैली

Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत में समता सैनिक दल के कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। समता सैनिक दल व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी एकता मंच ने शहर के आंबेडकर पार्क में धूमधाम से डॉ. बीआर आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई। जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने मिलकर शहर में आक्रोश रैली निकाली व डीडीपीओ जितेंद्र कुमार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन यशवंत राव चौहान व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने शिक्षित बनो, संगठित रहो और अपने हक अधिकारों के लिए संघर्ष करो के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने अपने मांग पत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की जाए, प्रदेश से गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समाप्त किया जाए। घरेलू खाद्य सामग्री, घरेलू गैस सिलिंडर की दरों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन का काम दिया जाए और 700 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी दी जाए। इस दौरान प्रभु दयाल मीणा, रामदिया रतेवाल, मास्टर साहब सिंह, धर्म सिंह मीणा, मीना कुमारी, संतोष व हवा सिंह बोहत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें