फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिनभर चली ठंड हवा, फसलों में पानी लगाने की सलाह

Wed, 10 Dec 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। मंगलवार सुबह से चल रही तेज हवा और बढ़ती ठंड की वजह से लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ा। धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले समय में तेज ठंड, धुंध, बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग ने किसानों को गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसलों में हलका पानी लगाने का सुझाव दिया है ताकि फसल अच्छी ग्रोथ कर सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें