फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदहाली उठाने पर कोच को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फुटबॉल कोच अजय बल्हारा ने बताया कि गांव बहु अकबरपुर में बने स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदहाली और जल निकासी की समस्या का मुद्दा उठाने पर अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं। मामले को पंचायत के सामने रखा जाएगा। अभी पुलिस थाने में शिकायत नहीं की है। डीसी को मामले को लेकर मांग पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोच अजय बल्हारा ने बताया कि बहुअकबरपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बना स्पोर्ट्स स्टेडियम आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गलियों का गंदा पानी स्टेडियम के मैदान में भर जाता है। पिछले चार महीने से स्टेडियम में जलभराव की वजह से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से स्थानीय बेटियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्टेडियम के सुधार के लिए ग्राम पंचायत को कई बार शिकायत की है लेकिन स्टेडियम की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें