फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एजुकेशन सोसाइटी के हीरक जयंती समारोह में आएंगे सीएम

Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसाइटी के 75वें स्थापना दिवस (हीरक जयंती) समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। यह समारोह 14 सितंबर को होगा। सीएम सोसाइटी के नए भवन की आधारशिला रखने के साथ ज्योतिबा फुले शिक्षा सदन के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान अवनीश कुमार सैनी ने बताया कि दशकों से शिक्षा का उजियारा फैलाकर समाज को नई दिशा दिखाती आ रही सैनी एजुकेशन सोसाइटी 14 सितंबर को 75 वर्ष की हो जाएगी।
सीएम संस्था के आधुनिक भवन की आधारशिला रखी जाएगी। नवनिर्मित महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा सदन का उद्घाटन भी किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री रणवीर सिंह गंगवा, मंत्री कृष्ण सिंह बेदी, राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, एशिया कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी व ऑल इंडिया सैनी समाज के अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें