फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच अप्रैल को होगी सीएम रैली, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को महम की अनाज मंडी में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने शनिवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। इसके बाद 13 से 20 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह मनाया जाएगा। 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान व शाम को दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, महंत सतीश दास, नवीन ढुल, रेखा रोहिल्ला, सत्यप्रकाश बिसला, नवनीत राठी, महम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र अहलावत और मोखरा मंडल के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें