रोहतक। एमडीयू शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कई महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। इस बारे योजना बन कर तैयार है। शैक्षणिक एवं शोध गुणवत्ता में अभिवृद्धि के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण व प्लेसमेंट पर विशेष फोकस रहेगा। इसी कड़ी में 15-16 जुलाई को रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 जुलाई को इस जॉब फेयर का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करेंगे। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाने व इसकी वैश्विक ख्याति के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।