फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 150 करोड़ की 18 परियोजनाओं को दी हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले को करीब 150 करोड़ की 16 परियोजनाओं की सौगात दी। रविवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुशासन के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन कर अंत्योदय के भाव से काम कर रही है। सरकार की महत्वपूर्ण योजना परिवार पहचान पत्र के माध्यम से न्यूनतम आय वाले एक लाख परिवारों की पहचान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। माइक्रो इरिगेशन का बजट 75 प्रतिशत बढ़ाया गया है। जिलास्तरीय 100 बेड के अस्पतालों की क्षमता 200 की जा रही है। पूर्वमंत्री ग्रोवर ने कहा कि सरकार ने छह साल में अभूतपूर्व काम करवाए हैं। नगर निगम के अच्छे काम के चलते रोहतक देश में 35वें और राज्य में दूसरे स्थान पर है। ट्रैफिक जाम से निपटने को एलिवेटेड रोड और महाराजा अग्रसेन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया है। जल्द ही एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जनता को समर्पित किया जाएगा। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिले को 16 परियोजना देने के लिए सीएम मनोहर लाल का आभार जताया और जिलावासियों को बधाई दी। कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रधान अजय बंसल, रमेश भाटिया, सतीश नांदल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल, राजबीर आर्य, सतीश आहूजा, हरीश कौशिक, रेनू डाबला, राजेश बेडवा, सरिता नारायण, अशोक सहगल, राधेश्याम ढल, अमित कादियान, जोगिंदर सैनी, सतीश शर्मा, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, एडीसी महेंद्र पाल, हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. ओपी कालड़ा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक रोहताश कंवर यादव, नगराधीश ज्योति मित्तल, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, डीआईओ जितेंद्र मलिक मौजूद रहे।
हुड्डा देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने, नहीं बन पाएंगे सीएम : ग्रोवर
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया। ग्रोवर ने कहा कि हुड्डा के कार्यकाल में रेलवेे ट्रैक की जगह बाईपास बनाने के लिए कई गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मौजूदा सरकार ने वह जमीन किसानों को वापस दी और देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनवा कर शहर को निर्बाध ट्रैफिक सुविधा प्रदान की। उन्होंने कहा कि असम चुनाव के बाद वह गांवों का दौरा करेंगे। लोकतंत्र में हरेक को अपनी बात रखने का अधिकार है। विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर चुका है, उन्हें वास्तविकता का ज्ञान हो गया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सीएम बनने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, पर वह कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। हुड्डा अप्रत्यक्ष रूप से आंदोलनकारी किसानों की मदद कर रहे हैं, जिसके प्रमाण के रूप में वीडियो उनके पास है।
विज्ञापन

छात्रा को किया सम्मानित
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कोरोना के दौरान योगदान के लिए छात्रा जिया वाही पुत्री अमित वाही को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिया ने लॉकडाउन के दौरान अपने मनी बैंक में इकट्ठी की गई सारी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे दी थी। जिया ने कहा कि अगर हमारे पास हमारी जरूरत से ज्यादा धन है तो हमें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
- आठ करोड़ से सेक्टर दो में बना सामुदायिक केंद्र।
- भिवानी स्टैंड पर पार्किंग और कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स।
-171 लाख से डीघल में बना इंटर्न हॉस्टल।
-692.57 लाख से स्थापित एमसीएच ब्लॉक का सेंट्रल एस।
-36 लाख से बनी पीएचसी पाकस्मा।
-20.60 लाख से दतौर में बनी पशु अस्पताल की इमारत।
इनका हुआ शिलान्यास
-7688 लाख से बनने वाला फैकल्टी के रेजिडेंशियल क्वार्टर्स।
-871 लाख से बनने वाला फैकल्टी गेस्ट हाउस।
-184.64 लाख से बनने वाला एंट्री गेट और प्रशासनिक ब्लॉक।
-351.99 लाख से बनने वाला हॉस्पिटल किचेन।
-287.24 लाख से स्थापित होने वाली हॉस्पिटल लॉन्ड्री।
-36.38 लाख से बनने वाली काहनौर पशु अस्पताल की इमारत।
-79.31 लाख से गांव निगाना की फिरनी से बनने वाली लिंक रोड।
-88.23 लाख से बनने वाली अनवल-पटवापुर से काहनौर ब्रांच की लिंक रोड।
-602.15 लाख से बहुअकबरपुर में बनने वाला दूसरा वाटर वर्क्स।
-599.65 लाख से बेहल्बा में बनने वाला वाटर वर्क्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें