25सांपला03 - नगर पालिका कार्यालय में छानबीन करती सीएम फ्लाइंग टीम। स्रोत: संवाद
सांपला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को नगर पालिका कार्यालय पर छापा डाला। यहां करीब चार घंटे तक सीएम फ्लाइंग की टीम फाइलों को खंगालने में जुटी हुई थी। निरीक्षक टीम द्वारा नगरपालिका कार्यालय में दस्तक देते ही वहां हड़कंप मच गया। टीम की जांच में सचिव नरेंद्र कुमार सहित सभी कर्मचारी कार्यालय में हाजिर मिले। इसके बाद टीम ने एनडीसी व विकास कार्यों से संबंधित फाइलों को खंगालने का काम शुरू किया। यह काम करीब साढ़े तीन बजे तक जारी था। जानकारी के अनुसार सरकार को कई लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी व पीएम आवास योजना संबंधित शिकायतें की हुई थीं। फ्लाइंग टीम ने प्रॉपर्टी आईडी के अलावा कई रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षक टीम का कहना है कि फिलहाल कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। रिकॉर्ड की विस्तृत जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।