फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम और किशनगढ़ में सीएम फ्लाइंग का छापा, मिठाइयों और मावे के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
महम।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को साथ मिलकर किशनगढ़ और महम में मिठाई की दुकानों पर छापे मारे। टीम ने महम में क्रांति चौक के पास गोहाना रोड पर सीएम फ्लाइंग ने एक रसगुल्ला भंडार पर छापा मारा। यहां पर टीम को 700 किलोग्राम रसगुल्ला और 850 किलोग्राम गुलाब जामुन का स्टॉक मिला। इसके अलावा किशनगढ़ गांव में मावा बनाया जा रहा था। यहां टीम को 450 क्विंटल मावा मिला है। दोनों ही जगहों पर दुकानदार मिठाई बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

रोहतक के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन चहल ने बताया कि मिठाई के दोनों ठिकानों से ही गुलाब जामुन, रसगुल्ला व मावा के सैंपल ले लिए हैं। जांच के लिए तीनों मिठाइयों के सैंपल प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। फूड एंड सेफ्टी विभाग से अधिकारी डॉ. पवन चहल, संदीप, सुनील और सीएम फ्लाइंग से प्रदीप छापेमार टीम में शामिल थे। डॉ. पवन चहल ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर नकली मिठाई बनाने का अंदेशा बढ़ जाता है, जिसके चलते उनकी टीम लगातार छापेमार अभियान चलाएगी। यदि जांच के बाद कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग और फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के महम पहुंचने की सूचना मिलते ही शहर के हलवाइयों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें