फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग का छापा.... बिना लाइसेंस चल रहे नशामुक्ति केंद्र को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में भिवानी चुंगी पर बिना लाइसेंस के चल रहे नवजीवन नशामुक्ति केंद्र पर बुधवार को छापा डालकर बंद करा दिया। यहां पर 16 मरीजों को इलाज के लिए रखा गया था, लेकिन उनके लिए डॉक्टर नहीं आता था। काउंसिलिंग के लिए भी कोई व्यक्ति नहीं आता था। उनको अवैध तरीके से रखा गया था। ज्यादातर मरीजों को घर भेज दिया गया। कुछ को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, नशामुक्ति केंद्र को अवैध रूप से संचालित करने के आरोप में मालिक पंकज जेटली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डॉक्टर विपिन नैन ने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि भिवानी चुंगी पर बिना लाइसेंस के नवजीवन नशामुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है। सीएमओ के निर्देश पर मुझे भी टीम में शामिल किया गया था। जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर संचालकों की ओर से केयरटेकर रमेश पांडे मिले। जांच करने पर पाया कि 16 मरीज हैं, लेकिन डॉक्टर और नर्स नहीं आते। केंद्र की ओर से मरीजों को इलाज करने के नाम पर भर्ती किया गया था। पहले जिस लाइसेंस पर केंद्र चल रहा था, साल 2024 में ही खत्म हो चुका था। उसे नवीनीकरण का समय भी दिया गया था। शिकायत में बताया गया कि पहले नशामुक्ति केंद्र जींद बाईपास पर चलाया जाता था, लेकिन सरकार ने उसे बंद करने के निर्देश दिए थे। संचालक ने चालाकी दिखाते हुए वहां से तो बंद कर दिया, लेकिन भिवानी चुंगी के पास शुरू कर दिया। इस तरह अवैध तरीके से मरीजों को रखा जा रहा था।
एक मरीज से 15 हजार से 25 हजार रुपये की वसूली
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अलग-अलग मरीजों के लिए शुल्क भी अलग-अलग था। इनमें सामान्य मरीज के परिजन को 15 हजार रुपये और उच्च वर्ग के मरीज के लिए 25 हजार रुपये फीस ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीएम फ्लाइंग की ओर से दी गई शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें