फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का कोई जनाधार नहीं, हुड्डा व सुरजेवाला पर नहीं करनी चाहिए टिप्पणी : अभय चौटाला

विज्ञापन
CM does not have any support base, should not comment on Hooda and Surjewala: Abhay Chautala - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला का कहना है कि सीएम मनोहर लाल का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। उनको पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रणदीप सुरजेवाला पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चौटाला शनिवार को शिवाजी कॉलोनी में कार्यकर्ताओं से मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता को मालूम है कि मुख्यमंत्री का स्वयं का कोई जनाधार नहीं है और दूसरे नेताओं पर दूसरे नेताओं पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। बरोदा उप चुनाव से प्रदेश की गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने की बजाय छीनने में लगी हुई है। सरकार ने छह साल के अपने कार्यकाल के दौरान एक भी जनहित का काम नहीं किया, जिसे मुख्यमंत्री गिनवा सके। अगर बरोदा हलके में छह साल के दौरान विकास कार्य नहीं हुआ तो उसके जिम्मेदार भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल है। इनेलो महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री एक हलके का विधायक नहीं होता बल्कि पूरे प्रदेश का सर्वेसर्वा होता है। चौटाला ने दावा किया कि इनेलो उपचुनाव जीतेगी और गठबंधन सरकार को प्रदेश की जनता आइना दिखा देगी। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष डॉ. नफे सिंह लाहली, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना, जिला प्रवक्ता कृष्ण कौशिक, सुशीला राणा, सुनीता नांदल, वेद भराण, खजान सिंह, ताजबीर शिमली, विनोद अहलावत, श्वेता राठी एडवोकेट, सुरेन्द्र, सतबीर सहरावत, विक्रम डूमोलिया, सोनू भटनागर, अरविंद गोस्वामी, पुनित मायना, जयसिंह शिमली, दलबीर नेहरा, आदित्य समन, राजबीर वाल्मीकि, बलराज खासा, मुकेश वाल्मीकि, राजेश ढाका, निशान, भीम, राजेश कटवाड़ा, मास्टर मुख्तयार सिंह, भोला, जयपाल, सुरेन्द्र कादियान व पवन मायना भी मौजूद रहे।
जजपा नेता सतबीर जांगड़ा इनेलो में हुए शामिल
वहीं, जजपा के पिछड़ा वर्ग के नेता एवं विश्वकर्मा संस्था के पूर्व अध्यक्ष सतबीर जांगड़ा व भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जयभगवान पहलवान ने इनेलो का दामन थाम लिया। इनेलो का दावा है कि भाजपा के महासचिव नीटू सरदार, रणजीत पहलवान, कबुलपुर के पूर्व सरपंच संदीप, बालंद के पूर्व सरपंच सतेन्द्र, मोखरा गौशाला के प्रधान संदीप, बल्लू पहलवान, जगलू पहलवान, रमेश अहलावत, सेवानिवृत्त डीएसपी अमन सिंह, एक्स सर्विस लीग के प्रधान जगबीर सिंह, दयानंद साखोल, मंजीत दोहड़, कृष्ण मोखरा, सोमबीर व जोनी भी पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें