हरियाणा की राजनीति में हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। सीएम मनोहर लोगों के बीच पहुंच कर जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं और उस दौरान हुई घटनाओं को विपक्ष मुद्दा बना रहा है। ऐसा ही मामला हिसार में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में हुआ, जिसे विपक्ष मुद्दा बना रहा है।
राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की टिप्पणी पर ट्वीट किया है। हिसार के जनसंवाद कार्यक्रम की वीडियो जारी करते हुए हुड्डा ने लिखा है कि, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जनता, खासतौर पर महिलाओं की भावनाओं और मांगों के साथ भद्दा मजाक करना मुख्यमंत्री खट्टर की दैनिक दिनचर्या हो गई है।
विज्ञापन
मेरी बात नोट करके रख लीजिए, इस बार इनका ये अहंकार बुरी तरह टूटने वाला है। जारी वीडियो में एक महिला जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मांग कर रही है कि उनके एरिया में फैक्टरी लगाई जाए, ताकि महिलाओं को रोजगार मिल सके। इस पर मुख्यमंत्री मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगले साल चंद्रयान 4 जाने वाला है। तुमको उसमें भेजेंगे। इस जवाब से विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।