फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिनभर छाए बादल, शाम को 9 एमएम बारिश, आज भी बरसेंगे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। दोपहर करीब डेढ़ बजे 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। शाम 5 बजे तेज हवा के साथ एकाएक बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को करीब 9 एमएम बारिश हुई। तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। वीरवार देर रात को भी बारिश हुई थी। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है।
विज्ञापन


काले बादलों के आगोश में रहा सूरज
दिनभर काले बादलों में सूरज के घिरे रहने से दिन में ही रात जैसा मंजर बन गया। शाम 5 बजे तेज हवा चली। इसके साथ ही एकाएक बारिश शुरू हो गई। इसके कारण राहगीरों को सिर छिपाने के लिए स्थान तक ढूंढने का मौका नहीं मिल सका। वह बारिश में भीग गए। इसके अलावा कुछ लोगों ने बारिश स्वयं को बचाने के लिए चाय की टपरी और दुकानों का सहारा लिया।






मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने और अरब सागर से नमी वाली हवा आने की संभावना से मानसूनी हवा की सक्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है। 14 सितंबर को तेज हवा व गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट होने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदन खीचड़, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें