फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 मिनट बरसे मेघ, खुले में रखा 20 प्रतिशत गेहूं भीगा

Sat, 27 Apr 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी है। शुक्रवार को दिनभर बादलवाही रही और शाम को दस मिनट बरसात हुई। इससे जहां मौसम में ठंडक महसूस हुई, वहीं मंडियों में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। झज्जर मंडी में खुले में रखा लगभग 10 से 20 प्रतिशत गेहूं भीग गया। लेबर तिरपाल से खुले व कट्टों में रखे गेहूं को ढकने का प्रयास करती रही, लेकिन तेज आंधी के साथ हुई बरसात ने सब प्रयासों को फेल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार तक मंडी में लगभग एक लाख 25 हजार क्विंटल गेहूं खुले व शेड के नीचे पड़ा था। इसमें से खुले आसमान के नीचे कट्टों व खुले में रखा गेहूं भीग गया। इससे किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। अब धूप निकलने पर फसल सूखने पर नमी कम होने के बाद ही इसकी खरीद हो पाएगी। इसके चलते किसानों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम परिवर्तनशील, गेहूं के उठान में तेजी लाएं खरीद एजेंसियां : डीसी
झज्जर डीसी शक्ति सिंह ने जिले की मंडियों व परचेज सेंटरों पर खरीदी जा रही गेहूं व सरसों के उठान कार्य को लेकर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मीटिंग में एफसीआई, हैफेड, हरियाणा वेयर के अधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को कहा कि आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को अनाज बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। डीसी ने एजेंसियों को खरीद व स्टोरेज की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते हुए प्लानिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां गेहूं की अनुमानित आवक के बारे में आंकड़े एकत्रित करते हुए उसके स्टोरेज का इंतजाम करें। सबसे पहले ऐसी मंडियों में रखे गेहूं का उठान कार्य करें, जहां अनाज खुले में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी से गेट पास के बारे में जानकारी लेते हुए अनुमानित आवक का आंकलन करें। डीसी ने कहा कि मौसम परिवर्तनशील है व बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर खुले में पड़े गेहूं के उठान कार्य में तेजी लाएं। बैठक में एफसीआई के परचेज ऑफिसर डिंपल सैनी, डीएफएससी कुशल पाल बूरा, हैफेड मैनेजर हंसराज, मैनेजर एचडब्ल्यूसी अजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


53 प्रतिशत गेहूं व 77 प्रतिशत सरसों का हुआ उठान
उठान के लिए रेक लगने से गेहूं के उठान में तेजी आई है। वीरवार 25 अप्रैल की शाम तक 53 प्रतिशत गेहूं तथा 77 प्रतिशत सरसों का उठान हुआ था। जिला में मंडियों में अब तक एक लाख 291 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 48 हजार 674.2 सरसों की खरीद की जा चुकी है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि मंडियों से अभी तक 47 हजार 297 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है, जबकि खरीद की गई सरसो 37 हजार 692.29 मीट्रिक टन सरसों उपज का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें