फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर बंद कर अंदर बेच रहे थे कपड़ा, तीन दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की शौरी मार्केट में नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। निगम की तीन महिला कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर मार्केट में भेजा तो तीन दुकानों को बाहर से शटर बंद कर अंदर कपड़ा बेचा जा रहा था। निगम ने कार्रवाई करते हुए पहले तो तीनों दुकानों केस सील कर दिया। वहीं देर शाम हिसार रोड पर ऑटो मार्केट की दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाद में 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर सील हटाई। मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी का कहना है कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ निगम लगातार कार्रवाई करे, एसोसिएशन पूरा साथ देगी।
प्रदेश सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। बावजूद इसके सोमवार को कुछ दुकानदार शौरी मार्केट में शटर बंद करके पिछले दरवाजे से ग्राहकों को कपड़ा बेच रहे थे। इसकी भनक नगर निगम को लग गई। निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। साथ ही में सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी भी मौजूद रहे। योजना के तहत निगम की तीन महिला कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर मार्केट में भेजा गया। पहले तो दुकानदार ने दुकान खोलने से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद कपड़ा बेचने के लिए तैयार हो गया। तीनों महिला कर्मचारी ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गई तो तत्काल निगम की टीम ने दबिश दी और शटर खुलवाया तो अंदर और भी ग्राहक मिले। निगम ने दुकान सील कर दी। बाद में दुकानदार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद भनक लगी कि एक अन्य कपड़े की दुकान के अंदर भी ग्राहक हैं। शटर खुलवाया तो अंदर 25 ग्राहक मिले, जिसे देखकर निगम व पुलिस की टीम भी दंग रह गई। ग्राहकों को बाहर निकालकर दुकान सील कर दी। ग्राहकों की संख्या तो देखते हुए दुकानदार पर 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। एक अन्य तीसरी दुकान को लॉकडाउन के बावजूद खोलने पर सील किया गया, जिसके मालिक पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मास्क न लगाने वाले 60 लोगों पर जुर्माना, पूरे शहर में गश्त
सोमवार को निगम की टीम ने शौरी मार्केट में कार्रवाई के बाद शहर में गश्त की। चौक व चौराहों पर बिना मास्क घूमने वाले 60 राहगीरों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया।
पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों को आज तक का समय
उधर, निगम की टीम ने पुरानी अनाज मंडी में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मंगलवार तक का समय दिया हुआ है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे मंगलवार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेंगे। अगर किसी कारोबारी ने मंडी के बीच व किनारों से सामान नहीं समेटा तो निगम कार्रवाई करेगा।
पुरानी सब्जी मंडी सड़क से अंदर की तरफ शिफ्ट
वहीं, पुरानी सब्जी मंडी को पुलिस व निगम की टीम ने सोमवार को खाली पड़ी मंडी की जगह में शिफ्ट कर दिया। सोमवार सड़क के ऊपर रेहड़ी न लगने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। साथ ही मंडी में भीड़ भी नहीं थी। मंडी के प्रधान बिट्टू टक्कर ने सभी सब्जी विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे इसी तरह उनका साथ दें। क्योंकि कोरोना संक्रमण को सामूहिक प्रयास से ही रोका जा सकता है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात की गई है।
वर्जन
शौरी मार्केट में तीन कपड़ा व्यापारी शटर बंद करके अंदर माल बेच रहे थे। पहले तो तीनों दुकानों को सील किया गया। बाद में जुर्माना भरने के बाद सील हटाई गई। पुरानी अनाज मंडी के कारोबारियों को मंगलवार तक का समय सामान हटाने के लिए दिया गया है, जबकि पुरानी सब्जी मंडी को साथ लगते खाली ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही पुलिस भी तैनात की गई है।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
वर्जन
शौरी मार्केट के व्यापारियों ने सबसे पहले लॉकडाउन की मांग करते हुए मार्केट 10 मई तक बंद रखने का एलान किया था। कुछ रिटेल के दुकानदारों द्वारा दुकान खोलना नैतिकता के खिलाफ भी है। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करे, एसोसिएशन भी पूरा साथ देगी।
विज्ञापन

- गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी मार्केट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें