फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कपड़ा व्यापारी का फंदे से लटका मिला शव, जेब से सुसाइड नोट बरामद

विज्ञापन
11सीटीके41 आर्य नगर में कपड़ा कारोबारी के आत्महत्या करने के बाद मौके पर जाती एफएसएल टीम। सोशल म
विज्ञापन
रोहतक। आर्यनगर में एक कपड़ा व्यापारी का मंगलवार को शव फ्लैट के जाल से फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को डायल 112 पर दी तो आर्यनगर थाने के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को कपड़ा व्यापारी की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें भाइयों से बात न करने की नाराजगी व्यक्त की है। हालांकि, पुलिस से अपील की है कि वह किसी को तंग न करें। चूंकि यह निर्णय स्वयं उसी का है। यशपाल मक्कड़ की शौरी मार्केट में कपड़े की दुकान थी और इन दिनों मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।
आर्यनगर थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि आर्यनगर गली नंबर तीन में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। युवक की पहचान यशपाल मक्कड़ (40) के रूप में हुई। उनकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला था। उसमें उन्होंने अपनी मौत का स्वयं को जिम्मेदार माना है। हालांकि, उन्होंने अपने भाइयों से नाराजगी व्यक्त की है कि वह उनसे बात नहीं करते हैं। उसमें लिखा है कि उनके भाइयों और अन्य किसी को इस घटना के लिए परेशान न करें।
विज्ञापन

नहीं हुई थी शादी, फ्लैट में रहते थे अकेले
यशपाल की शौरी मार्केट में कपड़े की दुकान थी। शादी नहीं हुई थी और मां-पिता का देहांत हो चुका था, इसलिए वह फ्लैट में अकेले रहते थे। पड़ोसियों और परिजन ने बताया कि वह कुछ दिन से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उसी के चलते यह कदम उठाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदे से मौत होना ही आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

11सीटीके41 आर्य नगर में कपड़ा कारोबारी के आत्महत्या करने के बाद मौके पर जाती एफएसएल टीम। सोशल म

11सीटीके41 आर्य नगर में कपड़ा कारोबारी के आत्महत्या करने के बाद मौके पर जाती एफएसएल टीम। सोशल म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें