फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर तक बंद करवाए, प्रॉपर्टी टैक्स भी नहीं हुआ जमा

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में हड़ताल के दौरान मौजूद निगम के कर्मचारी। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते वीरवार को नगर निगम का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने निगम के काउंटर तक बंद करवा दिए। यहां तक प्रॉपर्टी टैक्स तक जमा नहीं होने दिया। बैंक कर्मियों को काउंटर से वापस लौटा दिया। जबकि सरकार ने सख्त पत्र जारी कर अधिकारियों को दिन में दोबारा हाजिरी लेने का निर्देश दिए थे। आंकड़ों के हिसाब से 1117 कर्मियों में से 812 गैर हाजिर रहे। इसमें डीसी रेट व ठेके पर लगे 667 में से 562 कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश शास्त्री के आह्वान पर नगर निगम रोहतक के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए, जिसमें नगर निगम रोहतक के सभी तृतीय वह चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल थे। सुबह करीब साढ़े 8 बजे टेंट लगाकर कर्मियों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जो शाम 4 बजे तक जारी रही। प्रधान ने बताया कि 8 नवंबर 2020 को भी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने अंबाला में जाकर मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की विशेष सहायता, सफाई कर्मचारियों व फायर कर्मचारियों को 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता, सफाई कर्मचारियों के वैध सफाई दरोगा के नए पद सृजित करने, सफाई कर्मचारी व सीवरमैन और फायरमैन को रोल पर करने वाले व चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में राजेंद्र चौटाला, अशोक दुलगच, सरवन बोहत, विक्की बिड़लान, रवि चड्ढा, वीरेंद्र गुर्जर, सतीश, दिलबाग, सोनू हरजाई, संजय रोहिल्ला, अनिल कांगड़ा व संजय झिंगाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें