फोटो 24जेएनडी24-संत शिरोमणि सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता अपने स्
जींद। संत शिरोमणि सैन भगत राजकीय महाविद्यालय के भूगोल युवा क्लब की ओर से विश्व जलवायु दिवस पर शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए खतरा या बदलाव का अवसर रहा। इसमें विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, बढ़ते तापमान, वर्षा में बदलाव, बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए अपने तर्क प्रस्तुत किए और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार ने की। संवाद