फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में सीट से एक घंटा नदारद रहा क्लर्क, लोगों का हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
निगम की टैक्स ब्रांच में काउंटर पर मौजूद नागरिक व खाली पड़ी सीट। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब काउंटर पर सीट से क्लर्क करीब एक घंटे तक नदारद रहा। टैक्स जमा कराने आए लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो क्लर्क काउंटर पर आया। आला अधिकारियों की गैर मौजूदगी में कर्मचारी बेखौफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी हैं जिनका टैक्स जमा करवाने पर निगम की तरफ से 31 मार्च तक 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह छूट चालू वित्त वर्ष 2025-26 के टैक्स पर मिल रही है। छूट की अंतिम तिथि नजदीक आने पर निगम में टैक्स काउंटर पर भीड़ बढ़ गई है।
निगम ने टैक्स जमा कराने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया है लेकिन ठीक से काम नहीं कर रहा है। लोगों को टोकन तो दिए जा रहे हैं लेकिन सभी काउंटर की रिपोर्ट दोनों डिस्प्ले पर दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 11 बजे लोग प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ठीक कराने के लिए काउंटर के सामने खड़े थे लेकिन कर्मचारी गायब थे। इसको लेकर टैक्स जमा करवाने वाले लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। एक महिला कर्मचारी वायरल वीडियो में कह रही है कि कर्मचारियों को ऊपर कार्यालय में बुलाया गया है। बहस के बाद एक कर्मचारी सीट पर आता है।
-
निगम आयुक्त शुक्रवार तक प्रशिक्षण पर, दोनों संयुक्त आयुक्त ने छोड़ा कार्यभार
निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा शुक्रवार को प्रशिक्षण के लिए मसूरी गए हुए हैं जबकि संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह चंडीगढ़ व नमिता कुमारी का झज्जर तबादला हो चुका है। दोनों ने कार्यभार छोड़ दिया है। ऐसे में अधिकारी न होने से कर्मचारी बेखौफ नजर आ रहे हैं। हालांकि, नए संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया लेकिन उनके पूरी व्यवस्था संभालने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें