फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक पर सात लाख रुपये के गबन का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदाना के एक निजी स्कूल में लिपिक के पद पर नौकरी करने वाले शख्स पर फीस में गबन का आरोप लगाते हुए स्कूल निदेशक ने मामला दर्ज कराया है। बैंसी रोड स्थित वैलजिस्ट स्कूल की निदेशक जगवंती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके स्कूल में रोहतक निवासी बिजेंद्र लिपिक के पद पर कार्यरत था। बिजेंद्र छात्रों की फीस लेने का कार्य करता था। स्कूल नियमों के अनुसार प्रिंटेड बुक में फीस की रसीद काटी जाती थी। जो हर रोज डे बुक में रिसीविंग देकर निदेशक के पास जमा करवानी होती थी। इसके अलावा अन्य किसी बैंक अकाउंट या ऑनलाइन पेमेंट लेने का माध्यम नहीं था। आरोप यह है कि बिजेंद्र लिपिक ने छात्रों से अपने निजी अकाउंट में ऑनलाइन फीस जमा करवा ली। इसकी स्कूल निदेशक को कोई जानकारी नहीं दी गई। आरोप यह भी है कि लिपिक ने पीछे से स्कूल के दस्तावेज जिसमें स्टैंप, लेटर पैड, रसीद बुक आदि की चोरी कर ली तथा अपने साथ ले गया। आरोप है कि लिपिक ने छात्रों के घरों में जाकर भी फीस एकत्रित की। स्कूल के कंप्यूटर में छेड़छाड़ कर स्कूल का महत्वपूर्ण डेटा डिलिट कर दिया। आरोप लगाया गया है कि स्कूल लिपिक ने फीस में सात लाख रुपये का गबन किया है। बताया गया कि जब उससे फीस व अन्य दस्तावेज मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने लिपिक निवासी रोहतक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें