रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी की राज्य टीम के आह्वान पर रविवार को लिपिकीय वर्ग ने 35400 की मुहिम के तहत संघर्ष दिवस मनाया। लिपिकीय वर्ग ने पांच जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। इसी के चलते हर माह पांच तारीख को संघर्ष दिवस मनाया जाता है। रविवार को इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संदीप दांगी ने की।
जिला महासचिव सुनील राठी ने बताया कि पूरा लिपिकीय वर्ग अपनी मांगों पर आज भी अड़िग हैं। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने कार्य समीक्षा के आधार पर वेतन से संबंधित कमेटी गठित कर दी है, इसमें कमेटी के साथ अभी तक तीन बैठक हो चुकी हैं और इस महीने कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेंगी। अभी भी सरकार लिपिकीय वर्ग के साथ विश्वासघात करती है तो लिपिकीय वर्ग इसको बिल्कुल सहन नहीं करेगा और आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। संघर्ष दिवस पर लिपिकीय वर्ग ने नारे लगाकर सरकार को चेताया और कहा जब तक अधिकार नहीं मिलता तब तक संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। एक तरफ कमेटी अपना काम कर रही है और दूसरी तरफ सोसाइटी की राज्य टीम सभी जिला टीमों से मिलकर आगे की रणनीति बना रही है। इस अवसर पर राज्य टीम से स्टेनो प्रधान संदीप श्योराण व राज्य टीम की कार्य समीक्षा से ओमपाल, महिला विंग प्रधान नीतू गर्ग, स्वेता, संजय राठी, मीडिया प्रभारी ओमवीर हुड्डा, जगत, सुंदर, सोनू व अन्य सदस्य मौजूद रहे।