फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निगम क्षेत्र में जनभागीदारी से सुनिश्चित की जाएगी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
सफाई को लेकर बैठक लेते निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा। स्रोत : निगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सफाई कार्य महत्वपूर्ण एवं हर व्यक्ति, हर घर से जुड़ा है। नगर निगम की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 के तहत शहर में सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
यह कार्य जिला प्रशासन, वार्ड सदस्यों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, बाजार, औद्योगिक, होटल व बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन, समाजसेवी संस्थाएं, धार्मिक संस्थान, शिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, मीडिया व आमजन के सहयोग से जनभागीदारी के तहत चलाया जाएगा। यह कहना है नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा का। वह सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाने व आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। शहर में कूड़े के ढेर न लगें व रोहतक शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। यह अभियान सात नवंबर तक 11 सप्ताह के लिए चलाया जाएगा।

निगम आयुक्त ने कहा कि अभियान के तहत कूड़े के ढेरों हटाने, कार्यालयों, पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, अस्पतालों, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। नगर निगम की टीम आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। सफाई अभियान में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार धनखड़, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, नरेंद्र, सुमित फौगाट समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें