सांपला। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सांपला पहुंचे केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने ने 50 से ज्यादा अधिक स्थानों का दौरा कर सुंदरीकरण व नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। टीम ने 10 में से 16 वार्डो का निरीक्षण किया। टीम ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों से सफाई व्यवस्था गिले -सूखे कचरे को उठाने को लेकर फीडबैक लिया।
सर्वेक्षण का उद्देश्य कस्बे की स्वच्छता को बढ़ावा देना व लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 12,500 अंकों का होना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण दर्शनीय स्वच्छता 1500 अंक और भौतिक सत्यापन 10,500 अंक है। सांपला में कचरा उठान कागजों तक सीमित है। 2025 में कस्बे की रैंकिंग बहुत खराब थी।
सरकार द्वारा 2016 से शुरू किया यह सर्वे लगातार जारी है। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत कस्बे के शैक्षणिक संस्थानों में भी कचरा प्रबंधन की जांच की जा रही है। वहां पर छात्र-छात्राओं के शौचालय और स्वच्छता मानकों का आकलन किया।
रैंक में सुधार की कम उम्मीद
2026 में भी कस्बे की अच्छी रैंकिंग आने की कम ही उम्मीद है। गीला व सूखा कचरे की अलग व्यवस्था नहीं है। कस्बे से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का निपटान नहीं है। स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। खुले में कचरा डाला जा रहा है।
पंकज जून, सचिव, नगरपालिका सांपला।