फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की आधारशिला : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार इन दिनों जिलेभर में विशेष जनसंपर्क, जनकल्याण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिला झज्जर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आमजन को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। पिछले 12 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं ने लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें