फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नूना माजरा की चौपाल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
--फोटो 56 : चौपाल में सफाई करने के बाद स्वच्छता अभियान बारे जागरूक करते ग्रामीण। विज्ञप्ति - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा के कबोशिया पाना मेंं ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। यहां बनी चौपाल में ग्रामीणों ने श्रमदान करके छत पर उगी घास व जमा मिट्टी को साफ करते हुए यहां भरे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की। ग्राम सरपंच मा. जयभगवान, पूर्व सरपंच विरेंद्र कौशिक, नौगांव प्रधान मंजीत जून, ब्लॉक समिति प्रतिनिधि संजय जून, उड़ान सेवा समिति अध्यक्ष कर्नल अनिल जून, नरेश जून, राजेश जून, अंग्रेज, पवन कौशिक व अन्य काफी अन्य ग्रामीणों ने मिलकर साफ-सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

पूर्व वीरेंद्र कौशिक ने हमारे बुजुर्गों ने वर्ष 1956 में इस चौपाल का निर्माण किया गया था। यह एक पुरानी व अच्छी धरोहर है जिसको हमने संभाल कर रखना चाहिए। समय-समय पर इसकी साफ-सफाई होती रहनी चाहिए व इसका किसी काम के लिए सदुपयोग होना चाहिए।
सरपंच ने कहा पहले इसका पंचायत के तौर पर उपयोग होता था और शादी ब्याह में इसका प्रयोग किया जाता था लेकिन आजकल समय के साथ-साथ ज्यादातर शादी विवाह कार्यक्रम वाटिका, बैंक्वेट हॉल में होने लगे हैं। इसलिए इस चौपाल का उपयोग अब अन्य किसी काम के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 56 : चौपाल में सफाई करने के बाद स्वच्छता अभियान बारे जागरूक करते ग्रामीण। विज्ञप्ति




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें