फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 26 Sep 2025 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

महम में नगर पालिका प्रधान भारती पंवार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की गुप्त रूप से वीडियो भेजने की अपील की गई। दोषियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
महम में सफाई अभियान की शुरूआत करते सदस्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महम। नगर पालिका प्रधान भारती पंवार की अध्यक्षता में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर भाजपा प्रत्याशी दीपक निवास हुड्डा की मौजूदगी में एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान चलाया। इसका उद्देश्य देशवासी एकजुट होकर सामूहिक रूप से सफाई करना है। वहीं, सैमाण चुंगी के आसपास साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

नपा प्रधान ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को केवल सरकारी योजना न समझें बल्कि इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करें। अबकी बार महम प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करेगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि कोई भी अपने आस पास सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकता मिले तो उसकी वीडियो बनाकर नगरपालिका में भेजें। कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चेयरपर्सन भारती पंवार, सचिव नवीन नांदल, पार्षद ऋषि भारद्वाज, मीना वाल्मीकि, विनोद गोयल, वेद प्रकाश धवन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें