फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में किया जाएगा सुधार : अजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम आयुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में सफाई कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। यहां संबंधित अधिकारियों व सफाई कार्य कर रही एजेंसियों को शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हर घर से कूड़ा उठान होने का आमजन से फीडबैक मिलना सुनिश्चित किया। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि जिन घरों से कूड़ा निगम की गाड़ी को नहीं दिया जा रहा है, उनसे पूछा जाए कि उनका कूड़ा कहां है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों और गलियों में कूड़े के ढेर नहीं होने चाहिए। प्रत्येक घर से कूड़ा उठान का कार्य सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्य कर रही एजेंसियों से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाए। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने पर जोर दिया जाए। कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर लगे कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए जाए कि कूड़े की गाड़ी जल्दी में न जाएं। सभी घरों से कूड़ा लेने के बाद ही आगे जाएं। सफाई कार्य का फीडबैक आमजन से प्राप्त होना चाहिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, हर्ष चावला, कनिष्ठ अभियंता विकास व सफाई कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें